रायला। कस्बे के आर्य समाज भवन में पेंशनर एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 375 नेत्र रोगियो के निशुल्क जांच एवं परीक्षण किया गया तथा ऑपरेशन हेतु 240 रजिस्ट्रेशन किया गया। डॉ आरसी सामरिया ने बताया कि 240 नेत्र रोगियों को नीमच के गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन हेतु नामांकित किया गया है। गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय इन 240 नेत्र रोगों का निशुल्क इलाज व ऑपरेशन किया जाएगा जाएगा। गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय नीमच के डॉक्टरों की टीम ने नेत्र की जांच की गई है । शिविर का शुभारंभ नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी व ग्राम पंचायत की सरपंच गीता देवी जाट ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बालूराम टांक, समाजसेवी जगदीश प्रसाद जाट, याकूब कायमखानी, बालू राम बुनकर, लादू लाल खटीक, शंकर खटीक, शंकर रेगर ,रामनिवास बुनकर, रामनिवास बुनकर, गणपत लाल आर्य सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे थे।